Raveena Tandon ने चुराई सैंडल, करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
Raveena Tandon steals daughter Rasha's sandals
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी उम्र से कहीं कम की नजर आती हैं। वो 53 साल की हैं और फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। इस बीच रवीना ने अपना एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वो चोरी किए गए सैंडल्स पहने नजर आई हैं। रवीना ने चोरी की बात खुद सोशल मीडिया पर स्वीकार की है। उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, वो दिन आ गया जब तुम अपनी बेटी की सैंडल्स चोरी करके के पहनो। रवीना द्वारा चुराए गए ये सैंडल्स उनकी अपनी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के हैं, जिन्हें रवीना ने पहन कर फोटोशूट करवाया है। बात रवीना की तस्वीरों की करें तो वो ब्लैक कलर की शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखी हैं। उन्होंने इस थाई-स्लिट ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। वो बेस मेकअप के साथ कर्ली हेयर लुक में नजर आई हैं। रवीना के इस बोल्ड अंदाज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। देखें रवीना टंडन की तस्वीरें।








Picture Courtesy Raveena Tandon Instagram.