GALLERY

Mrunal Thakur ने काली साड़ी में कराया खूबसूरत फोटोशूट, सादगी पर हुए फैन्स फिदा

Mrunal Thakur did a beautiful photoshoot in a black saree, fans were impressed by her simplicity

टेलीविजन जगत के बाद फिल्मों में अपना सफल करियर बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) जल्द ही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाली हैं। इस बीच मृणाल अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मृणाल इस फोटोशूट में काली साड़ी पहने दिखीं हैं। उन्होंने ब्लैक साड़ी के साथ खूबसूरत नेक वर्क ब्लाउज पहना है। मृणाल की साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क देखने को मिला है। मृणाल बेस मेकअप और खुले बालों में नजर आईं। उन्होंने कान में खूबसूरत बड़े इयरिंग पहने, वो आंखों में काजल और माथे पर बिंदी लगाए दिखीं। मृणाल इस साड़ी को पहन खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखीं। इस फोटोशूट में उनका सादगी भरा अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। मृणाल की पोस्ट पर इंस्टा यूजर तारीफ भरे कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक्स की तारीफ करता दिखा तो कोई उनकी मुस्कान का दीवाना है। कुछ फैन्स ने मृणाल की सिंपल अंदाज को सराहा है। देखें मृणाल ठाकुर की खूबसूरत तस्वीरें।

Picture Courtesy Mrunal Thakur Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button