News

Samrat Choudhary होंगे बिहार के नए CM, प्रदेश में BJP का पहला मुख्यमंत्री

Samrat Choudhary to be Bihar's first BJP Chief Minister

बिहार (Bihar) के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के रूप में हो चुका है। पार्टी और सहयोगी दलों की आपसी सहमती के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को प्रदेश का अलग सीएम चुना गया है। सम्राट चौधरी मुंगेर के तारापुर से विधायक हैं। वो जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। माना जा रहा है कि आज यानी 14 अप्रैल की शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

इसी के साथ बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। बिहार में कल यानि 15 अप्रैल को बिहार के लोक भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं। बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जेडीयू से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वहीं सम्राट चौधरी प्रदेश की कमान संभालेंगे।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने लोक भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिपरिषद के साथियों, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की और एस ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाया। इस दौरान सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थी। उन्होंंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीतीश कुमार के साथ हुई इस बैठक की तस्वीरों को शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button