Janhvi Kapoor ने बैकलेस ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा ‘शराब से भी खतरनाक’
Janhvi Kapoor did a bold photoshoot in a backless dress, fan said 'more dangerous than alcohol'
बॉलीवुड के स्टार किड्स में से एक जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं। वो अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बोल्ड अंदाज और फिट फिजीक के लिए जानी जाती हैं। इस बीच जान्हवी ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो व्हाइट कलर के बैकलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं। जान्हवी ने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन देते हुए पोज दिए हैं। जान्हवी का ये फोटोशूट सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जान्हवी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनके एक्सप्रेशन की तारीफ की है। वहीं एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, लेकिन तुम शराब से भी ज्यादा खतरनाक हो। बता दें जान्हवी कपूर इन दिनों एक पॉडकास्ट में दिए स्टेटमेंट्स को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। उसमें उन्होंने अपनी मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मेंटल हेल्थ से जुड़े खुलासे किए थे। देखें तस्वीरें।










Picture Courtesy Janhvi Kapoor Instagram.



