Cocktail 2: Shahid, Kriti और Rashmika की तिकड़ी मचाएगी धूम, इस दिन रिलीज होगा पहला गाना
Cocktail 2: Shahid, Kriti and Rashmika's trio shared details of Cocktail first song Jab Talak
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी बहुत जल्द फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) में नजर आएगी। तीनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। वहीं अब इस मचअवेटेड फिल्म का पहला गाना जब तलक (Jab Talak) रिलीज को तैयार है।

फिल्म के इस गाने के रिलीज होने की जानकारी तीनों एक्टर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ साझा की है। ये गाना 8 अप्रैल को रिलीज होगा। इस गाने की जानकारी शेयर करते हुए दो तस्वीरें साझा की गई है। ये तस्वीरें गाने से जुड़ी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तीनों एक ओपन कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
बात तस्वीरों की करें तो ड्राइविंग सीट पर शाहिद बैठे हैं। वहीं रश्मिका साथ की सीट पर हैं और कृति पीछे की सीट पर लेटी देखी जा सकती हैं। तीनों ही पूरी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। तस्वीरों को देख ये साफ है कि गाने में ये तिकड़ी एक सफर पर नजर आएंगी, जो जमकर मस्ती करेगी। बता दें ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
बता दें कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मेन लीड में नजर आए थे। फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। वहीं फिल्म के 14 साल बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं।



