Rajat Dalal ने की गुपचुप शादी, चाहत पांडे से थी अफेयर की चर्चा
Rajat Dalal secretly married, there was talk of an affair with Chahat Pandey
बिग बॉस (Bigg Boss) और दि 50 (The 50) जैसे रिएलिटी शो में नजर आने के बाद चर्चा लूटने वाले रजत दलाल (Rajat Dalal) ने गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने अबसे कुछ देर पहले शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर फैन्स को इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) के साथ रजत के अफेयर की चर्चा तेज थी। बिग बॉस के बाद हाल ही में दि 50 के दौरान रजत को चाहत के लिए काफी पजेसिव देखा गया था। दोनों की बॉन्डिंग काफी चर्चा में रही। इन्हीं चर्चाओं के बीच अचानक रजत ने शादी कर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत। शादी की तस्वीरों की बात करें तो इस कपल ने इसे बेहद प्राइवेट रखा है। रजत ने दूल्हे के तौर पर ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी है। वहीं दूल्हन ने लाल रंग का खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना है। रजत और उनकी लेडीलव की शादी की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।




Picture courtesy Rajat Dalal Instagram.



