Ruhaanika Dhawan: ‘ये है मोहब्बतें’ की नन्हीं रूही ने दिखाई नजाकत, 18 साल की एक्ट्रेस को पहचान पाना है मुश्किल
Little Ruhi from 'Yeh Hai Mohabbatein' shows off her grace in her latest Photoshoot
टीवी जगत के हिट शो ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आने वाली रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर खबरों में हैं। शो में नन्हीं रूही बनकर दर्शकों के दिलों को छू जाने वाली रुहानिका ने अब ऐसा फोटोशूट करवाया है, जिसे देख सबके होश उड़ गए हैं। इस फोटोशूट में नन्हीं रूही को पहचान पाना ही मुश्किल नजर आ रहा है। रुहानिका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में खूबसूरत साड़ी पहनी है जिसके साथ वो ऑफ शोल्डर बैकलेस ब्लाउज पहने नजर आई हैं। 18 साल की रुहानिका ने इस फोटोशूट में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। कभी वो अदाएं दिखाती नजर आईं तो कभी बैक साइड से पोज देती दिखीं। रुहानिका का ये बोल्ड और नजाकत से भरा फोटोशूट लोगों को हैरान करने के साथ-साथ पसंद भी आ रहा है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को रुहानिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘नजाकत और विरासत’। रुहानिका की इन तस्वीरों को इंस्टा यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। रुहानिका की पोस्ट पर तारीफ भरे कमेंट देखने को मिल रहे हैं। बता दें रुहानिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और उन्हें करीब 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। देखें तस्वीरें।








Photo Courtesy Ruhaanika Dhawan Instagram.