VIRAL

Manipur: तलवार को लेकर Zudio मैनेजर से बहस करने लगा शख्स, बदतमीजी कर बोला ‘कनाडा से आया हूं’

Sikh Men Clash with Zudio Manager Over carrying Kripan In Manipur Imphal

मणिपुर (Manipur) के इंफाल (Imphal) से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिख शख्स तलवार के साथ एंट्री को लेकर जूडियो स्टोर (Zudio Store) के मैनेजर के साथ तीखी बहस करता देखा गया। बहस करने वाला शख्स निहंग वेशभूषा में था, जो मैनेजर के साथ लगातार बदतमीजी करता देखा गया। बहस करने के दौरान उसने कहा मैं कनाडा से आया हूं। अब दोनों के बीच का ये मामला सांप्रदायिक मुद्दा बनता दिख रहा है।

इंफाल के जूडियो स्टोर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो सिख पुरुष तलवार हाथ में लेकर स्टोर में एंट्री करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। जिन्हें एंट्री से रोक दिया जाता है लेकिन वो नहीं मानते हैं इसके बाद स्टोर मैनेजर उनसे बात करने आता है। वो बताता है कि स्टोर के नियम के मुताबिक यहां आर्म्स यानी हथियार मना है। सिख पुरुष कहता है क्या आर्म। मैनेजर बताता है कि जो आपने तलवार ली है। इस पर सिख पुरुष मैनेजर से कहता है आप भारत देख में रहते हैं? बदले में मैनेजर बताता है कि हां वो भारत देख में रहता है।

इसके बाद सिख पुरुष कहता है कि पूर विश्व में हमें सिखों को अपना धर्म निभाने का अधिकार है। इस पर मैनेजर उनसे कहता है कि अधिकार अलग बात है लेकिन यहां का माहौल खराब है। लेकिन बात यहीं नहीं रुकती है। सिख पुरुष लगातार ऊंची आवाज में बहस बाजी करता है। इस पर मैनेजर कहता है कि आप दूसरी जगह चलकर बात करो।

वीडियो में आगे देखा गया कि मैनेजर उनसे वीडियो ना बनाने की रिक्वेस्ट करता है। लेकिन वो उसे अपना सेफ्टी का मुद्दा बताते हुए जारी रखते है और बोलते हैं हम यहां सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद मैनेजर कहता है कि क्यूं आपको किससे खतरा है। तब सिख पुरुष कहता है कि आप ऐसे बाजू चढ़ाके आ रहे हैं। मारने के लिए आ रहे हैं हमें। इस बात को सुनते ही मैनेजर हंसने लगता है। इस पर सिख पुरुष कहता है मैं कनाडा से आया हूं। मैनेजर कहता है आप कहीं से भी आएं।

मैनेजर कुछ बोलता उससे पहले ही सिख पुरुष बोलना शुरू कर देता है और कहता है पहले मैं बोलूंगा आप सुनो, पहले तो आपको बोलने का, समझने का बेसिक सेंस चाहिए। आपको सेंस चाहिए बात करने का। इसके बाद मैनेजर उन्हें बाहर चलने के लिए कहता है लेकिन वो मना कर देते हैं। इस पर मैनेजर पुलिस बुलाने की बात कहता है तो सिख पुरुष पुलिस के आने तक वहीं खड़े रहने की बात कहता है।

बता दें इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। लोग जूडियो मैनेजर का ये कहते हुए साथ दे रहे हैं कि कृपाण को मंजूरी है लेकिन तलवार को नहीं और सिख पुरुष के हाथ में कृपाण नहीं तलवार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button