VIRAL

Kriti Sanon ने थामा बॉयफ्रेंड Kabir का हाथ, लंदन की गलियों में घूमते आए नजर, Video

Kriti Sanon seen walking hand-in-hand with rumoured boyfriend Kabir Bahia in a viral London video

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी लव लाइफ को काफी प्राइवेट रखना चाहती हैं। यही वजह है कि वो बहुत कम ही मौकों पर अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ देखी गई हैं। लेकिन अब दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामें घूमते हुए स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से इस कपल का Video तेजी से वायरल हो रहा है।

ये लवबर्ड इन दिनों लंदन में है और एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहा है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कृति और कबीर एक-दूसरे का हाथ थाम चलते नजर आए हैं। ये दोनों लंदन की गलियों में साथ में घूमते-फिरते देखे गए। वहीं दोनों को देख किसी फैन ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया। अब इस कपल का साथ में ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों की शादी की चर्चा भी शुरू हो गई है। बता दें कृति सेनन और कबीर के रिलेशन के चर्चे अक्सर होते रहे हैं, इसके बावजूद दोनों ने इसे अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। जिससे साफ है कि ये जोड़ी इसे प्राइवेट रखना चाहती है। हालांकि कबीर और कृति हर खास मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। हाल ही में कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी में भी कबीर कृति के साथ नजर आए थे। इसके बावजूद दोनों ने साथ में फोटोज शेयर नहीं की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button