Dog: इंसान का पैर मुंह में लेकर घूमता दिखा कुत्ता, Video
Negligence found after dog seen with human leg in Shimla
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) से एक एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में इंसान की टांग यानी पैर लेकर घूमता नजर आया है। कुत्ते को देखने वाली प्रत्यक्षदर्शी ने उसका वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब ये Video तेजी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक काले रंग का आवारा कुत्ता नजर आता है, जो अपने मुंह में इंसान का पैर लिए चलता दिखता है। कुत्ते ने अपने मुंह में एक पैर के घुटने के नीचे के हिस्से को लिया है और वो सड़क पर चलता दिखता है। वहीं वीडियो बनाने वाली लड़की उसे बार-बार बुलाने की कोशिश करती है, जिससे वो वीडियो में सही से कैप्चर कर सके। वीडियो नजर आ रहा इलाका किसी अस्पताल के पास का नजर आ रहा है।
सामने आया ये वीडियो पूनम आजाद नामक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जगह के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, दोस्तों चिनमय हॉस्पिटल शिमला के पास में एक कुत्ता किसी इंसान का पैर उठा कर ले गया है। ये किसी आदमी का है। अगर किसी को इसकी जानकारी है तो जरूर बताए।
वीडियो देखकर साफ नहीं कहा जा सकता है कि ये पैर असली है या सिंथेटिक। हालांकि ये तो साफ है कि इस मामले में अस्पताल की लापरवाही साफ नजर आ रही है।



