News

कुत्ते को मारा तो लड़की ने तोड़ दी शादी

Fatehpur wedding called off for dog

फतेहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुत्ते को पीटने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शादी का माहौल जंग में तब्दील हो गया और आखिरकार शादी टूट गई।

मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है। यहां बारात प्रयागराज से आई थी। शादी की शुरुआती रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं, लेकिन जब सुबह करीब 4 बजे जेवर चढ़ाने की रस्म शुरू हुई तब माहौल पूरी तरह से बदल गया। शादी के दौरान दुल्हन का पालतू कुत्ता मंडप के पास ही बंधा था। रस्में शुरू होते ही वो भौंकने लगा, जिसके बाद दुल्हे के पक्ष से किसी ने उसे पीट दिया। इस पर माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में तीखी बहस होनी शुरू हो गई।

माहौल कब बहसबाजी से हिंसक हो गया किसी को पता भी नहीं चला और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और कुर्सियां चलने लगीं। इस संघर्ष में वधू पक्ष के तीन लोगों सहित कुल 5-6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस पूरी घटना से आहत दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और आपसी सहमति से उपहार व लेनदेन का सामान वापस लौटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button