Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने की दूसरी शादी? तस्वीरें हो रहीं VIRAL
Vada Pav Girl चंद्रिका ने की मिस्ट्रीमैन से शादी
Vada Pav Girl चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने दूसरी शादी कर ली है। इसकी जानकारी खुद चंद्रिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कर फैन्स को दी है। हालांकि इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT3) में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुकी चंद्रिका आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वो पति से मनमुटाव को लेकर चर्चा में रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं अब चंद्रिका की शादी की तस्वीरें सबको हैरान कर रही हैं।

पहले बात तस्वीरों की करें तो वो दुल्हन के तौर पर नजर आई हैं। वहीं साथ में मिस्ट्रमैन दिख रहा है, जो दूल्हे के तौर पर नजर आ रहा है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से VIRAL हो रही है। हर कोई चंद्रिका के साथ नजर आ रहे मिस्ट्रीमैन को जानना चाह रहा है। चंद्रिका और मिस्ट्रीमैन के वीडियोज पिछले कुछ समय से लगातार देखे गए हैं। वहीं अब शादी की तस्वीरों ने सबको शॉक्ड कर दिया है।
वहीं इन तस्वीरों को देख हर कोई इसे एक्टिंग बता रहा है। फैन्स तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चंद्रिका एक्टिंग कर रही हैं। कुछ का कहना है कि लगता है वडा पाव गर्ल जल्द ही एक्टिंग में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि कुछ इंस्टाग्राम यूजर चंद्रिका की तस्वीरों को पूरी तरह से ड्रामा बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये पब्लिसिटी स्टंट है। कुछ लोगों का कहना कि ये पूरी तरह स्क्रिपटेड है और बिना तलाक से दूसरी शादी कैसे।
बता दें ये पहला मौका नहीं है जब चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत की हो। वो इससे पहले भी लड़ाई-झगड़े के वीडियो शेयर कर वायरल होती रही हैं।



