Taapsee Pannu और Mathias Boe की शादी का पहला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर VIRAL हो गया है। वीडियो में तापसी शादी के लाल जोड़े में सजी-धजी नजर आई हैं। वहीं Mathias Boe दूल्हे के रूप में काफी जंच रहे हैं।

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन स्टार Mathias Boe से शादी की है। तापसी ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था। राजस्थान के उदयपुर में हुई इस शादी से बॉलीवुड और मीडिया को काफी दूर रखा गया। शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी सदस्य शामिल हुए थे। वहीं अब इस शादी का पहला वीडियो सामने आया है।
सामने आए वीडियो में तापसी पंजाबी दुल्हन के रूप में शादी के लाल जोड़े में नजर आई हैं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर का खूबसूरत सूट पहना है। वहीं वो आंखों पर काला चश्मा लगाए नाचते गाते शादी के स्टेज तक पहुंची। दोनों स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर VIRAL हो गया है। वीडियो में तापसी शादी के लाल जोड़े में सजी-धजी नजर आई हैं। वहीं Mathias Boe दूल्हे के रूप में काफी जंच रहे हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से VIRAL हो रहा है।




