News

Asha Bhosle Last Rites: भाई Mohammed Siraj को देख इमोशनल हुईं Zanai Bhosle

Mohammed Siraj Consoles Emotional Zanai Bhosle At Asha Bhosle's Funeral

दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं हैं। शनिवार देर रात आए कार्डियक अरेस्ट के बाद रविवार को उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। वहीं सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब देखने को मिला। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी पहुंचे। उन्हें देख आशा भोसले की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) बेहद भावुक होती दिखीं।

मोहम्मद सिराज भोसले परिवार के बेहद करीबी लोगों में से एक हैं। उन्हें जनाई राखी भी बांधती हैं। वहीं इस मुश्किल घड़ी में सिराज भी भोसले परिवार के साथ नजर आए। उन्हें मौके पर देख जनाई बेहद भावुक होती दिखीं। सिराज ने बहन को गले लगाकर चुप कराया। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के साथ देखे गए।

मोहम्मद सिराज ने पहले जनाई के आंसू पोछे उसके बाद वो आशा भोसले के पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पण करते देखे गए। सिराज आशा जी के शरीर को देख काफी देर तक चुपचाप खड़े रहे। इसके बाद वो जनाई को गले से लगाकर वहां से हटे। बता दें जनाई और मोहम्मद सिराज के रिश्ते को लेकर पहले कई तरह की खबरें आती रहीं, जिनमें दोनों के डेटिंग की चर्चा भी शामिल थी। बाद में दोनों ने मीडिया में भाई-बहन के रिश्ते का खुलासा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button