News

Sara Tendulkar को पति में चाहिए ये खूबियां, शेयर की विशलिस्ट

Sara Tendulkar, “I would need to have fun banter with my future partner”

भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक किसी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। इस बीच सारा ने अपने फ्यूचर पार्टनर को लेकर एक विशलिस्ट बताई है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या-क्या खूबियां चाहिए।

सारा की ये विशलिस्ट हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सामने आई है। सारा ने ये इंटरव्यू फेमस मैगजीन वोग (Vogue) को दिया है, जिसमें उन्होंने अपने फ्यूचर पार्टनर से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत फोटोशूट भी करवाया है। सारा ने बताया कि मेरे माता पिता कुछ भी होने से पहले बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो घर में काफी फनी होते हैं और ये मैं मेरे फ्यूचर पार्टनर में जरूर चाहूंगी।

इसके साथ ही सारा ने कहा कि मैं यकीन करना चाहूंगी कि रोमांटिक सोलमेट्स होते हैं लेकिन मेरे बेस्ट फ्रैंड्स सौ प्रतिशत मेरे सोलमेट्स हैं। बता दें सारा और शुभमन गिल एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं। सारा अक्सर शुभमन के सपोर्ट के लिए मैच देखने ग्राउंड में पहुंचती हैं। सारा वोग के लिए करवाए इस फोटोशूट में खूबसूरत ब्राइड के लुक में नजर आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button