DSP Death: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, डीएसपी की मौत
Phagwara DSP dies gun shot during pistol cleaning
पंजाब (Punjab) के फगवाड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक DSP की पिस्टल साफ करने के दौरान मौत हो गई है। वोअपने आवास पर अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई और उनकी मौत हो गई। मृतक डीएसपी का नाम योगेश कुमार शर्मा था। ये घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

जब से हादसा हुआ तब डीएसपी योगेश कुमार अपने ही सरकारी क्वार्टर पर थे। शुरुआती जांच के अनुसार, डीएसपी योगेश अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनके सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल अधिकारी को जालंधर के जोहल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुसिल मामले की बारीकी से जांच कर रही है और ये पता लगा रही है कि ये सिर्फ दुर्घटना थी या कोई और कारण था। पुलिस इस मामले में आत्महत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं करते हुए इस एंगल की भी जांच कर रही है।



