News

Nagpur Suicide Case: मां बेटी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Nagpur Mother Daughter Suicide Case

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagour) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां और बेटी ने साथ में आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। दोनों ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी। इस मामले से इलाके में शोक का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच बारीकी से कर रही है।

मामला (Nagpur Suicide Case) नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र के वेंकटेश नगर का है। यहां 52 वर्षीय शिक्षिका संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षीय इंजीनियर बेटी आकांक्षा ब्रम्हे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें संगीता ने स्पष्ट किया है कि वो अपनी मर्जी से ये कदम उठा रही हैं।

बताया जा रहा है कि मां और बेटी साथ रहती थीं। दोनों ने देर रात अपने घर में लोहे के एंगल से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा की शादी दो साल पहले हुई थी और कुछ महीने पहले ही एक बेटी हुई थी जिसकी किन्ही कारणों से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आकांक्षा अपनी मां के घर रहने लगी थी। रिपोर्ट मुताबिक आकांक्षा बैंक में नौकरी करती थी। आकांक्षा का पति लोकेश ब्रम्हे का पत्नी और सास से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। खेती, घर और अन्य संपत्तियों को लेकर लगातार बहस होती थी। खबर के मुताबिक लोकेश 30 अप्रैल की रात घर आया और विवाद हुआ। इसके बाद मां-बेटी ने दुकान से रस्सी लाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मां-बेटी ने अंतिम संस्कार गांव में उसी स्थान पर करने की इच्छा जताई जहां आकांक्षा के पिता का हुआ था। इस नोट में साफ लिखा है कि शव ससुराल पक्ष को ना दें। इस नोट के मिलने के बाद से अब लड़की के पति लोकेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button