News

Satya Niketan: सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का एक्शन, 34 इमारतें गिराई गईं

दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) में हुए हादसे के दर्दनाक मंजर के बाद अब MCD ने बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस एक्शन के तहत राजधानी में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ एमसीडी सख्त रवैया अपनाते हुए तेजी से एक्शन ले रहा है। इस कड़ी में MCD ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 बिल्डिंगों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही 17 संपत्ति को सील किया गया है।

एमसीडी ने हादसे के चौथे दिन ये एक्शन लिया और दिल्ली के कई इलाकों में असुरक्षित इमारतों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस एक्शन के तहत 17 प्रॉपर्टी को अभी सील किया गया है। साथ ही एक टीम गठित की गई है जो दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, बिंदापुर और नेहरू विहार समेत कई इलाकों में कार्रवाई कर रही हैं। 34 इमारतों के ध्वस्त करने के साथ ही 4 को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं अवैध निर्माण को लेकर 22 शो-कॉज नोटिस और सीलिंग से जुड़े 27 नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही एमसीडी ने दिल्ली में करीब 1243 पीजी इमारतों की पहचान की है। इन इमारतों में करीब 24 हजार लोग रह रहे हैं। निगम इसका डेटाबेस तैयार करने के साथ-साथ जांच कर रहा है। जांच में कई पैरामीटर तैयार किए गए हैं जो बिल्डिंग के रहने योग्य होने की जांच के लिए जरूरी है। इस हादसे के बाद दिल्ली में 4 मंजिला से ऊंची इमारत को अवैध करार दिया गया है, ऐसे में अब पूरी दिल्ली में एक बड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है।

बता दें MCD का ये एक्शन दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत के ध्वस्त होने के बाद लिया गया। 6 सितंबर को हुए इस दर्दनाक हादसे में पीजी में रहने वाले करीब 7 बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सत्य निकेतन में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पीजी मालिक और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में लोगों का आरोप है कि पांच मंजिला पीजी की बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। इसी वजह से ये हादसा हुआ। वहीं लोगों का ये भी कहना है कि इस बिल्डिंग पर एमसीडी ने कुछ समय पहले नोटिस लगाया था जिसे बाद में हटा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button