VIRAL

Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, बोलीं ‘मैं सिर्फ खड़ी थी’

Ayesha Khan was detained by Mumbai Police

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) को मुंबई पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया है। उन्हें बुधवार 22 जुलाई को मुंबई में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। आयशा को हिरासत में लेते समय मुंबई पुलिसकर्मी उनके साथ बदसलूकी भी करते देखे गए। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस का आरोप है कि वो प्रोटेस्ट नहीं कर रही थीं। वो सिर्फ सड़क पर खड़ी थी और पुलिस ने उन्हें बेवजह हिरासत में लिया है।

नीट पेपर में हुई गड़बड़ी का विरोध अब दिल्ली समेत पूरे देश में होने लगा है। इसी संबंध में आज देश के अलग-अलग राज्य में स्टूडेंट प्रोटेस्ट देखने को मिला। मुंबई में भी इस प्रोटेस्ट का नजारा देखा गया। इस प्रोटेस्ट के दौरान पॉपुलर फिल्स धुरंधर की एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें जबरन डिटेन किया गया। वहीं डिटेन करने के दौरान जिस तरह उन्हें पुलिसकर्मियों ने बस में बैठाया ये काफी चिंताजनक है। आयशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर कर फैन्स और परिवार को इसकी जानकारी दी।

आयशा का कहना है कि वो सड़क पर अपनी दो दोस्त के साथ सिर्फ खड़ी थी। पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्हें कुछ पुलिसकर्मी जबरन खींचकर बस में बैठाते हुए नजर आए। इस दौरान जब आयशा उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं तो पुलिस वाला उनसे बदतमीजी भी करता है। जब वो बस में जाने से इनकार करती हैं तो पुलिसकर्मी उन्हें धारा गिनाते दिखाई देते हैं। इसके बाद आयशा बोलती हैं कि वो क्या सड़क पर खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। क्या सड़क पर खड़े होना भी अपराध है।

आयशा ने एक वीडियो पुलिस द्वारा डिटेन की गई गाड़ी में बैठकर भी बनाया है, जिसमें वो गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी से पूछती नजर आ रही हैं कि उन्हें आखिर कहां लेकर जा रहे हैं लेकिन कोई उनकी बात का जवाब देने को तैयार नजर नहीं आता है। बाद में आयशा ने एक वीडियो पुलिस स्टेशन में बैठकर बनाया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में हैं। इस वीडियो में वो अपने अधिकार के बारे में बात करती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि वो अपने भाई समेत दादर में होने वाले प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने जा रही थीं लेकिन उनके भाई को पहले ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद वो अपनी दोस्त के साथ खड़ी बस सोच रही थी कि उन्हें अब क्या करना चाहिए कि उन्हें 15 पुलिसकर्मियों ने पकड़कर बस में बैठा दिया।

बता दें आयशा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई उनके सेलिब्रिटी होने के बावजूद स्टूडेंट्स के लिए खड़े होने की तारीफ कर रहा है। साथ ही मुंबई पुलिस के साथ-साथ सरकार की आलोचना हो रही है। गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली में पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रोटेस्ट पर बैठे बच्चों पर 20 जुलाई को जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने क्रूरतापूर्ण रवैया अपना है उसके बाद से देशभर में अब लोग खुलकर सरकार के विरोध में सामने आने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button