Assam Murder: 19 साल की युवती ने काटा मां का सिर, पिता और बहन पर भी किया वार
19-year-old girl beheaded her mother, also attacked her father and sister
असम (Assam) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की युवती ने अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं उसने वारदात के समय उसे रोकने आए पिता और बहन पर भी हमला किया, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ये दिल दहला देने वाली घटना असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के डेरामुख लालुंग गांव की है। यहां 19 वर्षीय युवती जिसका नाम पूजा मलंग है ने अपनी 42 वर्षीय मां अनुमाई मलंग की हत्या कर दी है। पूजा ने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया और हत्या के बाद रात भर कटे सिर के साथ घर में छिपी रही। वहीं जब वो हत्या की घटना को अंजाम दे रही थी तो उसके पिता प्रेमेंद्र मलंग और बहन ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन पूजा ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों घायल हो गए। दोनों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
इस नृशंस वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस को मौके से हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ से जुड़ा सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे अंधविश्वास और काले जादू से जुड़े होने का अंदेशा जताया है।



