Abhijeet Dipke ने मांगा PM Modi से इस्तीफा, ‘वो देश के प्रधानमंत्री बने रहने के लायक नहीं हैं’
Abhijeet Dipke demand the resignation of Prime Minister Narendra Modi
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले काफी समय से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने एक नई मांग सबके सामने रखी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस्तीफा मांगा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो देश का प्रधानमंत्री बने रहने के लायक नहीं हैं। दीपके की ये प्रतिक्रिया शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से उठाकर ले जाने के बाद आई है।
अभिजीत दीपके पिछले काफी समय से देश के युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग थी कि परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी की वजह से कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन प्रदर्शन को मिल रहे समर्थन के बावजूद ना तो शिक्षा मंत्री का और ना ही देश के प्रधानमंत्री का अब तक कोई बयान आया है।
बच्चों की मांग को देखते हुए सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक बच्चों के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे जिन्हें दिल्ली पुलिस 20वें दिन जबरदस्ती उठाकर ले गई। इस घटना के बाद बच्चों और हड़तालियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी के तहत अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘हम आजतक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे लेकिन अब मुझे लगता है नरेंद्र मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने रहने के लायक नहीं हैं’। बता दें Cockroach Janta Party देश के सभी युवाओं और देशवासियों से 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की अपील की है।




