News

Korfball Premier League: दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे Telugu Legends और Dangal Warriors

कोर्फबॉल प्रीमियर लीग (Korfball Premier League) के दूसरे सेमीफाइनल में तेलुगु लीजेंड्स (Telugu Legends) और दंगल वॉरीयर्स (Dangal Warriors) आपस में भिड़ते दिखेंगे। इस मुकाबले में जीतने वाली एक टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी और पहले सेमीफाइनल में जीती टीम से फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। इस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 4 अक्टूबर को होना है।

Telugu Legends vs Dangal Warriors: कोर्फबॉल प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार 3 अक्टूबर को दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले जाने हैं। पहला मैच शाम 6 बजे से दिल्ली धुरंधर्स (Dilli Dhurandhars) और थाला स्ट्राइकर्स (Thala Strikers) के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से तेलुगु लीजेंड्स और दंगल वॉरीयर्स के बीच होगा।

नया खेल नई सोच थीम के साथ शुरू हुए KPL का ग्रांड फिनाले रविवार 4 अक्टूबर को होगा। इस स्पोर्ट्स इवेंट में जीतने वाली टीम को 25 लाख रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। बता दें ये एक मिक्स्ड जेंडर स्पोर्ट्स है, जो भारत में अभी खासा पॉपुलर नहीं है। इस खेल में कुल आठ खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से चार लड़के और लड़कियां खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा होते हैं। वहीं बात KPL की करें तो इस इवेंट की शुरुआत 19 सितंबर से दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में हुई थी। इस लीग में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है। इन टीमों में विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button