ब्लैक गाउन पहन Aishwarya Rai ने लूटी महफिल, Paris Fashion Week में दिखाया अपना जलवा
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर अपने खूबसूरत अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। इस बार वो अपने रॉयल अंदाज को लेकर लोगों के बीच चर्चा लूट रही हैं। उनका ये खूबसूरत अंदाज हाल ही में आयोजित पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) के दौरान देखने को मिला है। इस इवेंट पर ऐश्वर्या का लुक और उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
28 सितंबर को वर्ल्ड फेमस पेरिस फैशन वीक का खूबसूरत आयोजन किया गया। इस खास इवेंट का आयोजन एफिल टावर के नजदीक किया गया था। इस इवेंट पर ऐश्वर्या ने बेहद रॉयल अंदाज में रैंप पर एंट्री ली। रैंप पर ऐश्वर्या की एंट्री होते ही सबकी नजर बस उन्हीं पर जा टिकीं। इस खास मौके पर ऐश ने फेमस डिजाइनर यारा शोमेकर (Yara Shoemaker) की डिजाइन की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। इस ब्लैक कलर की वेलवेट ड्रेस को मोतियों से सजाया गया था। ब्लैक और ग्रे स्ट्राइप्ड स्टाइल ऑफ शोल्डर गाउन के साथ ब्लैक केप भी था। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट के साथ सिर पर ताज पहना था, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। ऐश्वर्या बेस मेकअप, लाल लिपस्टिक और खुले बरगंडी बालों में बला की खूबसूरत नजर आईं।
Aishwarya Rai ने स्टेज पर आते ही कॉन्फिडेंस के साथ अपनी वॉक शुरू की। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में एफिल टावर नजर आया। वहीं वॉक के दौरान एश्वर्या ने लोगों की ओर फ्लाइंग किस भी किया और हाथों से हार्ट भी बनाया। ऐश्वर्या का ये बोल्ड अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फैन्स का कहना है कि ये असली क्वीन है। वहीं कुछ ने कहा कि कोई यूं ही मिस वर्ल्ड नहीं बनता।
बता दें Aishwarya Rai इस खास इवेंट पर लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहुंची थीं। वो पिछले कई सालों से इस ब्रांड को रिप्रेजेंट करती आ रही हैं।



