Udta Teer Trailer : पाकिस्तानी सैनिक बने Ayushmann Khurrana की गई याददाश्त, बने भारत के देशभक्त, मजेदार है ट्रेलर
Udta Teer Trailer : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मच अवेटेड फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक (Akash Kaushik) ने किया है। फिल्म की हटके कहानी भी आकाश ने ही लिखी है।
बात फिल्म के ट्रेलर (Udta Teer Trailer) की करें तो इसे धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये कुल 3 मिनट और 18 सेकेंड का है। ये एक सिचुएशनल कॉमेडी है जिसमें आयुष्मान और सारा के अलावा गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस और पारुल गुलाटी जैसे एक्टर भी नजर आने वाले हैं।
Udta Teer फिल्म की कहानी काफी हटके है। इसमें आयुष्मान खुराना बिलाल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी सैनिक के रूप में नजर आएंगे। उन्हें पाकिस्तान द्वारा भारत की जासूसी के लिए भारत भेजा जाता है, लेकिन एक हादसे में बिलाल की याददाश्त चली जाती है और वो सब भूल जाता है और भारत का देशभक्त बन जाता है। बिलाल का हाल देख पाकिस्तानी आलाकमान के होश उड़ जाते हैं। इस बीच आयुष्मान को सारा अली खान मिलती हैं वो बताती है कि आयुष्मान के माता-पिता पाकिस्तानी आतंकवादी के हाथों मारे गए थे। इस सबके बीच एक पाकिस्तानी सैनिक ही अपने देश का काम बिगाड़ता है भारत में मौजूद पाकिस्तानी जासूसों को एक-एक कर पकड़वाने लगता है। ट्रेलर में काफी हिस्से में आपको हंसी आती है। ट्रेलर देख फिल्म शानदार लग रही है। इसे देखने को मन होता है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।



