VIRAL

Ajay Devgn ने शुरू की बेटे Yug की ट्रेनिंग, शेयर किया Gym का वीडियो, लोगों ने किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म दृश्यम (Drishiyam) नहीं बल्कि उनका बेटा युग देवगन (Yug Devgan) है, जो हाल ही में 16 साल का हुआ है। युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युग जिम (Gym) में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद अजय ने शेयर किया है। वहीं अब इस वीडियो की वजह से अजय को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अजय देवगन और उनके बेटे युग के बीच की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। अजय अक्सर बेटे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वहीं युग अजय की फिल्म के सेट से लेकर सोशल इवेंट में भी साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में युग ने अपना 16वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं 16 का होते ही अजय ने बेटे की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वो भी अपने पापा की तरह जिम में जमकर पसीना बहाता नजर आ रहा है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का जिम में वर्कआउट करने के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युग के साथ-साथ अजय खुद भी नजर आए हैं। वो खुद की वीडियो शूट कर रहे हैं।

युग का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल हुआ। किसी को उनका जिम में वर्कआउट पसंद आ रहा है तो किसी को ये रास नहीं आ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर अजय को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, वो बहुत यंग है बॉडी बिल्डिंग के लिए, अभी उसे बढ़ने दो। वहीं एक इंस्टा यूजर ने लिखा, वो पिछले हफ्ते ही 16 का हुआ है। वो अभी भी बच्चा है। इतनी ट्रेनिंग की क्या जरूरत है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सपोर्ट भी किया है। कुछ का कहना है कि टीन एज में ट्रेनिंग देना गलत नहीं है। ये नॉर्मल है। एक ने अजय को सपोर्ट करते हुए लिखा, पापा के फिटनेस को फॉलो करता हुआ। बता दें अजय देवगन 57 की उम्र में भी काफी फिट हैं। वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button