News

Moradabad Home Guard Bharti: होमगार्ड भर्ती के दौरान बरेली के युवक की मौत, शारीरिक परीक्षा में बिगड़ी तबीयत

Moradabad Home Guard Bharti: मुरादाबाद (Moradabad) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां होमगार्ड भर्ती (Home Guard Bharti) के दौरान परीक्षा देने पहुंचे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृत युवक बरेली का रहने वाला था और शारीरिक परीक्षा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली का रहने वाला था। उका नाम शिवम यादव था और वो 27 साल का था। शिवम बरेली से मुरादाबाद होम गार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) में शामिल होने पहुंचा था। शारीरिक परीक्षा में दौड़ पूरी करते समय वो अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो शिवम ने दौड़ के करीब 11 चक्कर पूरे कर लिए थे। वो आखिरी राउंड पूरा करने से लगभग 50 मीटर दूर थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो ट्रैक पर ही गिर गए। वहां मौजूद मैडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया।

बता दें शिवम ने बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने बीएड भी किया था। वो घर चलाने के लिए बरेली में बच्चों को कोचिंग दिया करते थे। शिवम की पत्नी और एक तीन साल की बेटी है। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button