Elvish Yadav ने डेटिंग की खबरों पर लगाया ब्रेक, सफाई देते हुए बोले ‘दोस्त है’
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर एलविश यादव (Elvish Yadav) पिछले कुछ दिनों से डेटिंग को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें बर्थडे के खास मौके पर एक लड़की के साथ पहले पार्टी में उसके बाद कार में स्पॉट किया गया था, तब से दोनों का नाम साथ जोड़ा जा रहा था। वहीं अब एलविश ने डेटिंग की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने साथ ही अपने कथित गर्लफ्रेंड को सिर्फ दोस्त भी कह डाला है। एलविश ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ दोस्त है और उनकी प्राइवेसी की कद्र करें।
एलविश यादव उन यूट्यूबर्स में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बड़े-बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। ऐसे में एलविश के फैन्स उनकी लाइफ के हर अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं जब बात एलविश की लव लाइफ की हो तो क्या ही कहना। पिछले दिनों एलविश के बर्थडे के खास मौके पर उन्हें एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया था। उस लड़की का नाम ifa khair है। पार्टी में दोनों के बीच अच्छी खासी नजदीकियां भी देखी गई थी। कभी एलविश अपनी कथित दोस्त की कैप सिर से निकालते तो कभी उनके साथ डांस करते। दोनों के बीच काफी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिली थी। वहीं ifa khair भी एलविश का हाथ थामें नजर आई थीं। वहीं पार्टी खत्म होने के बाद ifa khair एलविश के साथ उनकी ही गाड़ी से रवाना होती नजर आईं। इसी वजह से दोनों के लव रिलेशन की चर्चा तेजी हो गई थी लेकिन अब एलविश और ifa khair को ये बात पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि दोनों ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है।


एलविश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘साफ कर दूं कि वह लड़की मेरी एक कॉमन फ्रेंड है। अलग एंगल से शूट किए गए क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें। लोग सच्चाई जाने बिना ही बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। प्लीज हमारी पर्सनल लाइफ का सम्मान करें और अंदाजे लगाना बंद करें।’ वहीं ifa khair ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर एलविश के साथ उनकी दोस्ती की बात कही।
बता दें ये पहला मौका नहीं है जब एलविश यादव का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले भी उनका नाम उनकी कई को-एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है। एलविश का नाम मनीषा रानी, ईशा मालवीय, जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी जैसी कई चर्चित एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि एलविश को कार में किसी लड़की के साथ पहली बार जाते हुए स्पॉट किया गया है।



