Saiyaara फेम Aneet Padda और Ahaan Panday की AI तस्वीरें वायरल, देखें Photos
बॉलीवुड में फिल्म सैयारा (Saiyaara) जैसी हिट फिल्म देकर चर्चा में आने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) और एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार दोनों के चर्चा में आने की वजह उनकी कुछ तस्वीरें हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। खास बात ये है कि ये तस्वीरें दोनों के साथ में कराए फोटोशूट की नहीं बल्कि AI जनरेटेड इमेज हैं। ये तस्वीरें अनीत के हालिया फोटोशूट की हैं, जिसमें अहान को AI की मदद से जोड़ा गया है। दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें फैन्स को राहत दे रही हैं। फैन्स का कहना है कि ये भगवान की बनाई जोड़ी है। बता दें Saiyaara फेम इस जोड़ी को फैन्स हमेशा साथ में देखना चाहते हैं। यही वजह है कि लोग इनकी AI इमेज से भी इतने खुश हैं। बता दें अनीत जल्द ही अपकमिंग सीरीज हुंकार में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान अनीत ने फोटोशूट करवाया था जिसमें अहान को एडिट कर एड किया गया है। देखें AI जनरेटेड अनीत और अहान की जोड़ी का फोटोशूट।







PC sumit_legacy1 Instagram.



