News

Mirzapur Shoorveer Song: मिर्जापुर के ‘शूरवीर’ गाने पर बवाल, करणी सेना ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) अब शूरवीर (Shoorveer) गाने को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के कई इलाकों में इस गाने को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। लोग लगातार इस गाने (Mirzapur Shoorveer Song) को फिल्म से हटाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच करण सेना (Karni Sena) ने फिल्म के मेकर्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला है। उनका कहना है कि फिल्म से अगर गाना नहीं हटा तो फिल्म किसी भी थिएटर में नहीं चलेगी।

एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazaal), रवि किशन (Ravi Kishan) स्टारर फिल्म में हिंसक और गैंगस्टर जैसे किरदार दिखाए गए हैं। ऐसे में गाने में कुछ ऐसे दृश्य भी दिखाए गए जो लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये गीत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता और शौर्य की गाथा को समर्पित है। ऐसे में फिल्म में गाने के दौरान इस्तेमाल हुए दृश्य लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। लोग इस गाने को फिल्म से हटाने की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में श्री राजपूत करणी सेना गाने का विरोध करने आगे आ गई है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना (Mahipal Singh Makrana) ने इस विवाद पर फिल्म के निर्माताओं को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए गाना हटाने की मांग की है। करणी सेना का कहना है कि महाराणा प्रताप को समर्पित रैप सिंगर रैपरिया बालम के ‘शूरवीर’ गीत का इस्तेमाल हिंसा और गैंगस्टर दृश्यों के बीच किया जाना आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि अगर अलगे 24 घंटे में ये गाना फिल्म से नहीं हटाया गया तो फिल्म किसी भी थिएटर में चलने नहीं दी जाएगी।

वहीं फिल्म के गाने के रिलीज के साथ ही राजस्थान के रैप सिंगर रैपिया बालम ने भी गाने का विरोध किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर फिल्म के निर्माताओं की कड़ी निंदा की थी। उनका कहना है कि फिल्म में उनका गाना बिना उनकी अनुमति के लिया गया। वहीं उन्होंने कहा था कि ये गाना युवाओं को सीख देने के लिए बनाया गया था। ये गाना वीर महाराणा प्रताप की बहादुरी को समर्पित है और फिल्म में इसे गैंगस्टर पर फिल्माया गया है। बता दें फिल्म मिर्जापुर 4 सितंबर को रिलीज की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button