GALLERY
Ayesha Khan ने साड़ी पहन मनाया Onam, गाय के बच्चे के साथ की मस्ती, PHOTO
टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटीं एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) अब अपनी कुछ PHOTOS को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को खुद आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में आयशा Onam का त्यौहार मनाती नजर आई हैं। उन्होंने ये त्यौहार वेदिक विलेज में मनाया। इस दौरान आयशा साउथ इंडियन स्टाइल में गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहने नजर आईं। आयशा खान ने खाने का लुत्फ उठाते हुए जमकर मस्ती की है। वो कभी केले के साथ पोज देती दिखीं तो कभी गाय के बच्चों के साथ पोज मारती नजर आईं। आयशा खान के साथ उनके भाई भी नजर आए हैं। वहीं बेहतरीन डांस के लिए फेमस आयशा के फैन्स को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। फैन्स फोटो में कमेंट कर आयशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें आयशा की तस्वीरें।










PC Ayesha Khan Instagram.



