News

Akhilesh Yadav ने मूंछों के लिए कार्यकर्ता को दिया मैंटेनेंस चार्ज, Video हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में इन दिनों मूंछों को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। जहां कुछ दिनों पहले एक पुलिस अधिकारी ने मूंछों पर ताव देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वहीं अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने एक कार्यकर्ता को उनकी मूंछों को मैंनटेन करने के लिए मैंटनेंस चार्ज दिया है। उनका ये Video सोशल मीडिया पर अब वायरल होता नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DdGqOY2CK2U/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

अखिलेश यादव का ये वायरल वीडियो कार्यकर्ता सम्मेलन का है। इस वीडियो में अखिलेश स्टेज पर एक अधेड़ उम्र के कार्यकर्ता को बुलाते हैं। वो उनके हाथ में एक लिफाफा पकड़ाते हुए कहते हैं ये मूंछों के मैंनटेनेंस दे रहे हैं हम इन्हें। इस पर मीडिया से आवाज आती है कि ये सालाना है या महीने का। वहीं सामने खड़े कार्यकर्ता की घनी मूंछें देख सब हैरान रहते हैं। लोग ताली भी बजाते हैं। वीडियो में अखिलेश कार्यकर्ता से पूछकर बताते हैं कि ये ललितपुर से हैं। इसके बाद मीडिया से आवाज आती है कि आप मूंछों पर ताव मारिए। जब कार्यकर्ता मूंछों पर ताव मारता है तब सभी ताली बजाते हैं और अखिलेश काफी खुश नजर आते हैं।

बता दें हाल ही में मैनपुरी में एक पुलिस अधिकारी अशोक सिंह ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा था कि अखिलेश को देख लेंगे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी मूंछें छोटी थीं। वहीं इसी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘अच्छा लगता है ऐसी मूंछों पर ताव’। वहीं अब मीडिया के बीच में उन्होंने एक बार फिर मूंछ वाले प्रकरण पर तंज कसा है। गौरतलब है कि मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका वीडियो एडिट कर के दिखाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button