VIRAL

Shaque: बेटी की तलाश में Parineeti Chopra, शक के घेरे में कई नाम, देखें ट्रेलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब फिल्मों के बाद वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। वो Netflix की अपकमिंग सीरीज शक (Shaque: Trust No One) के जरिए वेब की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज के ट्रेलर को अब से कुछ देर पहले रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में परिणीति के साथ एक्टर ताहिर राज भसीन (Tahir Raj Bhasin), एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget), सोनी राजदान (Soni Rajdan) और अनूप सोनी (Anup Soni) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

बात सीरीज के ट्रेलर की करें तो इसे अब से कुछ देर पहले नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ट्रेलर कुल दो मिनट और आठ सेकेंड का है। इस ट्रेलर को परिणीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बात सीरीज की कहानी की करें तो ये एक ऐसी मां की कहानी है जिसकी बेटी के जन्म होने के कुछ घंटे बाद ही बेटी लापता हो जाती है।

सीरीज में परिणीति के पति के किरदार में नजर आ रहे ताहिर भी बेटी को हर जगह खोजते नजर आते हैं। इस सीरीज में सोनी राजदान परिणीति की सास की भूमिका में नजर आ रही हैं। परिणीति बेटी को खोजते खोजते मानसिक तौर पर परेशान हो जाती हैं लेकिन हार नहीं मानती हैं। वो पुलिस का सहारा लेती हैं और टैरो कार्ड रीडर का भी। वो किसी भी सूरत में बेटी तक पहुंचना चाहती हैं।

वहीं समय बीतते-बीतते परिणीति बेटी को लेकर सपने भी देखने लगती हैं और उन सपनो को फॉलो भी करने लगती हैं। ऐसे में सोनी राजदान उन्हें पागल करार देने लगती हैं। वहीं टैरो कार्ड रीडर के तौर पर अनूप सोनी परिणीति को बेटी की खोज जारी रखने की सलाह देते हैं। वो कहते हैं कि कोई तुम्हें पागल करार देना चाहता है। इस सबके बीच परिणीति हर बच्ची में अपनी बेटी की झलक देखती है। इस सबके दौरान उनका शक पति से लेकर नर्स बनीं जेनेफर और हरलीन पर भी जाने लगता है। ट्रेलर देख सीरीज को देखने की उत्सुक्ता बढ़ती है। वहीं काफी समय बाद परिणीति एक स्ट्रॉन्ग भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 24 सितंबर से होनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button