GALLERY

Kiara Advani ने सूट-बूट में करवाया HOT फोटोशूट, Neha Dhupia के पति ने कर दिया कमेंट

बॉलीवुड की Toxic गर्ल यानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली Kiara Advani ने हाल ही में HOT फोटोशूट करवाया है। उन्होंने सूट-बूट पहन ग्लैमरस पोज दिए हैं। कियारा ने तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, एक नहीं चुन सकती इसलिए 20, मेरे पावर सूट एरा में। बात कियारा के लुक की करें तो वो सफेद रंग की शर्ट के साथ पीच कलर का थ्री पीस सूट पहने नजर आई हैं। उन्होंने साथ में टाई भी लगाई है। किया बेस मेकअप और खुले बालों में बेहद स्टनिंग दिखीं। उन्होंने एक से एक पोज दिए। वहीं कियारा की ग्लैमरस तस्वीरें देख फैन्स उनकी तस्वीरों पर प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं। कियारा की बोल्ड फोटोज पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के पति एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) ने भी कमेंट किया है। उन्होंने फोटोज पर कमेंट कर लिखा, बहुत बढ़िया। अब उनका ये कमेंट खबरों में है। बता दें कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म टॉक्सिक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके और एक्टर यश के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन खासा चर्चा में रहे थे।

PC Kiara Advani Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button