VIRAL

Drishyam Trailer: बदला चाहती हैं Tabu, क्या होगा Ajay Devgn का अगला कदम

Drishyam Trailer: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) स्टारर अपकमिंग फिल्म दृश्यम (Drishyam 3) के तीसरे पार्ट के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के टीजर को जारी किया गया था वहीं अब इसका ट्रेलर रिलीज (Drishyam Trailer) कर दिया गया है।

सुपर हिट फिल्म दृश्यम के इस पार्ट का टाइटल दृश्यम द कंक्लूजन (Drishyam: The Conclusion) रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर को अब से कुछ देर पहले स्टार स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये ट्रेलर (Drishyam Trailer) कुल 2 मिनट और 49 सेकेंड का है। इस फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), प्रकाश राज (Prakash Raj), श्रेया शरण (Shriya Saran) और रजत कपूर (Rajat Kapoor) जैसे स्टार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

बात ट्रेलर की करें तो इसकी शुरुआत तब्बू से होती है। वो सतीश कौशिक से अजय देवगन की अगली चाल के बारे में पूछती हैं। इसके बदले उन्हें जवाब मिलता है कि विजय की चाल या तो वो जानता है या फिर भगवान। इसके बाद अजय का डायलॉग आता है वो केस के सबूत की बात करता है। वहीं रजत कपूर बेटे की मौत पर जस्टिस की बात करते हैं लेकिन तब्बू बेटे की मौत का बदला चाहती हैं।

वहीं वकील बने प्रकाश राज विजय यानी अजय देवगन को हल्के में नहीं लेने की बात करते हैं। इस बार केस को अक्षय खन्ना नहीं बल्कि जयदीप अहलावत हैंडल करने वाले हैं। वो विजय सांवलकर के पीछे पड़ने की बात करते हैं। वहीं अजय देवगन का केस देख रही वकील उन्हें सतर्क करती हैं कि इस बार तब्बू पूरी तैयारी के साथ आ रही हैं। वहीं अजय कहते हैं कि इस बार खेल दिमाग का नहीं नसीब का है। बता दें फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button