Navya Naveli ने गोल्डन ड्रेस में बिखेरा जलवा, Kareena से लेकर Suhana तक ने की तारीफ
महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अक्सर अपनी स्टडीज को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बीच नव्या अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। नव्या ने हाल ही में फेमस डिजाइनर अबु जानी संदीप घोसला (Abu Jani Sandeep Khosla) के स्पेशल इवेंट में शिरकत की थी। इस इवेंट में वो अबु जानी संदीप घोसला की डिजाइन की गई खूबसूरत गोल्डन शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। नव्या के इस आउटफिट में हैवी एंब्रोएड्री और जरकन वर्क देखने को मिला। नव्या ने इस आउटफिट के साथ बेस मेकअप और लाइट कर्ल हेयर लुक कैरी किया। वहीं नव्या के इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लाइन में बॉलीवुड की फैशन स्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम भी शामिल है। उन्होंने नव्या की फोटो पर कमेंट कर तारीफ की है। वहीं सुहाना खान (Suhana Khan), अनन्या पांडे (Ananaya Panday) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने भी नव्या की जमकर तारीफ की है। बता दें ये तीनों नव्या की खास दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। देखें नव्या की खूबसूरत तस्वीरें।











PC Navya Naveli and Abu Jani Sandeep Khosla Instagram.



