VIRAL

Jasmin Bhasin ने बनवाया टैटू, शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चा

टेलीविजन जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों रिएलिटी बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। जहां शो में जैस्मिन बेहतरीन स्टंट कर सबको हैरान कर रही हैं, वहीं उनके एक पोस्ट ने सबको चौंका के रख दिया है। जैस्मिन के लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक उन्होंने एक टैटू बनवाया है जिसके बाद से अब उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें तेज हो गई हैं।

जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। इस बीच उन्होंने अपने हाथ में करवाए एक टैटू का फोटो शेयर कर फैन्स को इसकी जानकारी दी। जैस्मिन ने अपने हाथ पर आई एम इनफ (I am Enogh) यानी मैं काफी हूं लिखवाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस टैटू से जुड़ी अपनी कुछ अहम बातों को भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो पिछले कुछ समय से अपने सबसे हंसमुख और हमेशा खुश रहने वाले वर्जन को खो चुकी हैं। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि मैं किसी और की तरह बनते बनते थक गई हूं।

जैस्मिन भसीन की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। सब इसे एक्टर अली गोनी (Aly Goni) के साथ जैस्मिन के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि अली और जैस्मिन अलग अलग धर्म के हैं शायद इसी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कुछ का मानना है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ये साफ किया है कि ये पोस्ट सिर्फ उनके बारे में है ना कि उनके रिश्ते के बारे में। बता दें अली गोनी और जैस्मिन भसीन पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ एक ही घर में रहते हैं। अली गोनी के एक स्टेटमेंट के मुताबिक उनके घरवाले दोनों की शादी इसी साल चाहते हैं। हालांकि अली इसके लिए अभी तैयार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button