GALLERY

Jasmine Bhasin ने सलवार सूट में करवाया फोटोशूट, सादगी पर फिदा हुए फैन्स

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) इन दिनों पॉपुलर रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 15 में स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में जैस्मिन द्वारा किए स्टंट की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच जैस्मिन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जैस्मिन भसीन अनारकली सलवार सूट को पहन पोज देती दिखी हैं। जैस्मिन भसीन ने स्काई ब्ल्यू और येलो कलर के कॉम्बीनेशन वाले सलवार सूट के साथ कान में हैवी ईयर पीस पहना है। उन्होंने अपने इस खूबसूरत अंदाज में फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में जैस्मिन की सादगी को देख फैन्स उनके फैन होते दिख रहे हैं। हर कोई जैस्मिन के सिंपल अंदाज की तारीफ कर रहा है। फैन्स का कहना है कि जैस्मिन सलवार सूट में अलग ही नजर आती हैं। देखें जैस्मिन भसीन की खूबसूरत तस्वीरें।

Picture Courtesy Jasmine Bhasin Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button