Salman Khan Anger: सलमान खान को आया गुस्सा, Bigg Boss 20 के सेट पर रिपोर्टर्स पर भड़के भाईजान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाईजान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अपकमिंग रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 20) सीजन 20 के सेट का है। वीडियो में सलमान खान (Salman Khan Anger) वहां मौजूद रिपोर्टर्स पर भड़कते नजर आए हैं।
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में शो की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं शो के प्रोमो के रिलीज होने के साथ ही सलमान खान सेट पर नजर आए हैं। इस दौरान मीडिया जगत के तमाम रिपोर्टर्स के साथ-साथ पैपराजी भी मौजूद रहे। सलमान यहां मीडिया से मुलाकात करने के साथ-साथ सेट पर फोटोशूट भी करवाते दिखे।
मीडिया के फोटोशूट के दौरान ही सलमान खान (Salman Khan Anger) रिपोर्टर्स की किसी बात पर नाराज हो गए और उन पर भड़कते नजर आए। पहले वो वीकेंड का वार के सेट पर वॉक करने के दौरान मीडिया पर नाराज हुए उसके बाद मीडिया पर्सन्स के साथ फोटो क्लिक करवाने के दौरान भी सलमान के तेवर बिगड़ दिखाई दिए। हालांकि अभी असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर किस बात से सलमान खान नाराज हुए थे। बता दें इस शो को सलमान पिछले काफी समय से होस्ट करते नजर आए हैं। शो के 20वें सीजन को भी सलमान ही होस्ट करने वाले हैं। शो का ग्रांड प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।



