News

Jhansi: प्रेमी संग अर्धनग्न अवस्था में मिली पत्नी, पति को देती थी नींद की गोली

झांसी (Jhansi) से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक पत्नी अपने पति को नींद की गोली देकर प्रेमी संग हमबिस्तर पाई गई। पति द्वारा अर्धनग्न अवस्था में पकड़े जाने के बाद दोनों की शादी करवा दी गई। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस से पत्नी और उसके प्रेमी पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मामला झांसी के चिरगांव का है। पीड़ित युवक ने 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की युवती से शादी की थी। युवक ने कहा कि 19 अगस्त को मोहल्ले के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी से मिलने एक युवक उसके घर आया था। जब पीड़ित पति ने पत्नी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने युवक के घर आने की बात से इनकार कर दिया। इस पर पति को शक हुआ। वहीं 23 अगस्त को कमरे का दरवाजा खोलने पर उसने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। बाद में दोनों के बीच बहस हुई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

पत्नी को प्रेमी संग हमबिस्तर देखने के बाद पति ने दोनों की शादी करवा दी। पत्नी और उसके प्रेमी ने नग्न अवस्था में ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। वहीं प्रेमी ने पीड़ित की पत्नी की मांग भी भरी। पीड़ित पति अब दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं पीड़ित पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक पत्नी का व्यवहार सामान्य था लेकिन कुछ समय बाद उसके व्यवहार में बदलाव दिखाई दिया। पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद से उसके चाय, दूध और खाने में नींद की गोली देती थी, जिससे उसे तेज नींद आ जाती थी और पत्नी फोन पर अपने प्रेमी से बातचीत करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button