Haiwaan Trailer: हैवान बने Akshay Kumar से कैसे बचेंगे Saif Ali Khan, रोमांच से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर
Haiwaan Trailer: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) का इंतजार फैन्स पिछले काफी समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन कुमार यानी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर (Haiwaan Trailer) को अब से कुछ देर पहले जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रोमांच से भरपूर नजर आ रहा है।
बात Haiwaan के Trailer की करें तो ये कुल ढाई मिनट का है। इसमें शुरुआत से लेकर अंत तक Akshay Kumar और Saif Ali Khan की जोड़ी नजर आई है। दोनों आखिरी बार साल 2008 में फिल्म टशन में साथ नजर आए थे। वहीं हैवान की बात करें तो इसमें सैफ और अक्षय के अलावा एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani), सयैमी खेर (Saiyami Kher) और राजपाल यादव (RajPal Yadav) साथ नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में अक्षय एक साइको किलर के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं सैफ एक अंधे का किरदार निभाते दिख रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में अक्षय का डायलोग सुनाई देता है जिसमें रोते बिलखते हुए वो बोलते हैं, उसने मुझे देख लिया सर, वो मुझे मार देगा सर, सर बचा लो सर, सर उसके हाथ में चाकू है, सर..सर…सर। इसके बाद वो चीखते हैं और सैफ एक छड़ी के सहारे चलते नजर आते हैं।
वहीं फिल्म में सैयामी खेर एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। वो कहती हैं कि सात हादसे हुए है जिसमें परिवार वाले भी मारे गए हैं। ट्रेलर में इसके बाद एक के बाद एक खून दिखाए जाते हैं, वो भी अक्षय के हाथों। वहीं दूसरी तरफ आंखों से ना देख पाने के बावजूद सैफ ये जान जाते हैं कि कोई उनका पीछा कर रहा है। ट्रेलर में अक्षय किसी बात का बदला लेने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं अंधे सैफ एक छोटी बच्ची को बचाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जो थिएटर तक पब्लिक को खीच कर लाने की ताकत रखता है। बता दें ये प्रियदर्शन की फिल्म है जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



