News

Rajat Dalal पहुंचे जंतर-मंतर, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

Rajat Dalal got trolled by insta user

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। रजत दलाल ने इस मुद्दे पर स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया लेकिन पीएम मोदी और सरकार को सपोर्ट देने की बात भी कही। इसके बाद से सोशल मीडिया पर रजत दलाल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

रजत दलाल सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर हैं और लाखों लोग उन्हें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करते हैं। वहीं युवाओं के मुद्दे पर अक्सर अपनी राय रखने वाले रजत दलाल को पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से दूर देखा गया। इस वजह से जनता बार-बार उनसे ये जानना चाहती थी कि वो युवाओं के इस अहम मुद्दे से दूर क्यों हैं। आखिरकार बुधवार रात रजत दलाल जंतर मंतर पहुंचे और उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

जंतर मंतर पहुंचे रजत से जब रिपोर्टर ने ये पूछा कि वो इतने दिनों बाद क्यों आए तो रजत उन पर भड़क गए। उन्होंने कहा अब आया हूं ना। इसके बाद रजत ने खुद को सीजेपी का सपोर्टर ना बताकर बच्चों का सपोर्टर बताया। बाद में वो अन्य राजनीतिक पार्टियों के समर्थन पर युवाओं को सीख देते दिखे कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है और लोगों को मुद्दे से भटकाया जा रहा है। हालांकि बाद में रजत नीट पेपर लीक के मामले में इस्तीफे के बदले सिस्टम को दुरुस्त करने के पक्ष में नजर आए।

उन्होंने कहा कि सरकार को सिस्टम सुधारना चाहिए। हमने ही भाजपा की सरकार को चुना है। जब हमने नोट बंदी में समर्थन दिया है तो अभी भी देंगे। रजत इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं सरकार से साथ खड़े नजर आए। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रजत दलाल को सरकार का सपोर्टर कहते दिखे। कुछ लोगों ने तो रजत को दलाल तक बता डाला। लोगों का कहना है कि रजत इस मुद्दे को खुद भटकाना चाह रहे हैं। वो मोदी के सपोर्टर हैं और उनके फेवर में ही बोल रहे हैं।

बता दें नीट पेपर लीक के मामले में देशभर के 21 युवा अपनी जान दे चुके हैं। इसी वजह से कॉकरोच जनता पार्टी ने करीब डेढ़ महीने से सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू किया था। इस प्रोटेस्ट में उनकी मांगे साफ थी कि शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। सरकार बच्चों से इस मुद्दे पर बात करे और जान गंवा चुके बच्चों के परिवार को एक-एक करोड़ की धनराशि दी जाए। लेकिन सरकार की ओर से बच्चों की इस मांग को लगातार अनदेखा किया गया, जिसके बाद 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। इस वजह से देशभर में अब अहंकारी सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी मुद्दे पर रजत दलाल ने अपनी बात रखी, जिसके बाद उनकी आलोचना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button