Hardik Pandya Wedding: दोबारा दूल्हा बनेंगे Hardik, 22 मई को GF Mahieka संग लेंगे फेरे
Hardik Pandya and Mahieka Sharma are reportedly set to tie the knot on May 22 at Udaipur
Hardik Pandya Wedding: अक्सर खबरों में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर हैडलाइन्स का हिस्सा बन गए हैं। इस बार वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों का हिस्सा बन गए हैं। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक (Hardik Pandya Wedding) अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) से जल्द ही शादी करने वाले हैं।
हार्दिक पिछले कुछ समय से आईपीएल (IPL) टूर्नामेंट में मुंबई इंडियन्स की टीम से गायब हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते नजर आए हैं। इस बीच हार्दिक की शादी की खबरों ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। वायरल हो रही रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका संग नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयारी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 22 मई 2026 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेगा।
हार्दिक और माहिका की शादी से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल 22 मई को उदयपुर में शादी करने की तैयारी कर चुका है। इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा जाएगा। शादी में बेहद करीबी और दोनों के परिवार के लोग ही शामिल होंगे। शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं शादी की खबरें सामने आते ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। फैन्स भी इस कपल की शादी को लेकर खासा एक्साइटेड दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स बधाई भरे कमेंट करते देखे जा रहे हैं।

बता दें हार्दिक पांड्या माहिका संग अपने रिलेशन को लेकर काफी कमिटेड दिखे हैं। दोनों ने दिवाली के खास मौके पर अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। वहीं हर खास मौके पर दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा गया है। हार्दिक के टूर्नामेंट्स के ट्रेवेल के दौरान भी हार्दिक हर वक्त माहिका का हाथ थामे नजर आए हैं। यहां तक की माहिका भी हार्दिक के बेटे आगस्त्या के साथ काफी क्लोज रिलेशन शेयर करती देखी गई हैं।

बता दें हार्दिक पांड्या की ये दूसरी शादी होगी। हार्दिक इससे पहले सर्बियन एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नताशा और हार्दिक ने बेटे अगस्त्या के जन्म के बाद एक-दूसरे के साथ शादी की थी। ये शादी साल 2020 में हुई और साल 2024 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। नताशा के बाद हार्दिक ने मॉडल सिंगर जैस्मिन वाल्या को भी डेट किया, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। हार्दिक और माहिका साल 2025 में एक-दूसरे के करीब आए और दोनों अब 22 मई 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।



