News

Devdutt Padikkal ने किया खुलासा, अपना मैट्रिस लेकर ट्रेवल करते हैं K L Rahul

K L Rahul travels with his own mattress

भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने हाल ही में एक शो के दौरान के एल राहुल (K L Rahul) से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि के एल राहुल ट्रेवल के दौरान अपना मैट्रिस यानी गद्दा अपने साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने बताया कि के एल खुद को कंफर्ट दिलाने के लिए ऐसा करते हैं।

देवदत्त पडिक्कल आईपीएल (IPL) में RCB की तरफ से खेलते हैं। वहीं के एल राहुल DC के लिए खेलते नजर आते हैं। पडिक्कल ने कमेंटेटर जतिन सप्रू (Jatin Sapru) से बातचीत के दौरान K L Rahul से जुड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि के एल अपना बेड साथ लेकर चलते हैं। इस पर जतिन चौंकते नजर आए। इसके बाद पडिक्कल कहते हैं हां मैंने उन्हें अपना मैट्रिस साथ लेकर चलते देखा है। इसके बाद जतिन सप्रू पूछते हैं कि क्या पूरा मैट्र्रिस या बस ऐसे ही।

आगे पडिक्कल कहते हैं कि नहीं पूरा मैट्रिस, आपने देखा होगा कि लोग अपना तकिया साथ लेकर चलते हैं। ये सब काफी आम बात है। ये सब काफी जरूरी है। क्योंकि एक ऐथलीट के रिकवरी में ये सब बहुत जरूरी है। क्योंकि घर पर आपके पास आपके हिसाब का कंफर्ट होता है। हालांकि होटल में भी ऐसा होता है कि वो ऑप्शन पूछते हैं कि आपको कैसा तकिया चाहिए कैसा गद्दा चाहिए लेकिन फिर भी आपका कंफर्ट तो आपका ही होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button