Mrunal Thakur का ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल, साड़ी में दिखीं बला सी खूबसूरत
Mrunal Thakur's traditional look went viral, she looked stunning in a saree.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों खबरों में हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) है। इस फिल्म में मृणाल एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम इसके जोरदार प्रमोशन में जुटी हुई है ऐसे में मृणाल भी पीछे नहीं हैं। वो बीते रोज ट्रेडिशनल लुक में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। इस मौके पर उनका सिंपल और एल्गेंट लुक काफी पसंद किया गया। मृणा के लुक की बात करें तो वो रितु कुमार की बनाई खूबसूरत साड़ी को पहने नजर आईं। उन्होंने पीच कलर की हैवी बॉर्डर वाली साड़ी पहन सबका दिल जीत लिया। मृणाल ने इस साड़ी और ब्लाउज के साथ बेस मेकअप, आंखों में काजल और बालों का जूड़ा बनाया था। मृणाल ने इसके साथ में पर्ल चोकर गले में डाला और मैचिंग इयरिंग भी पहने हैं वो बला सी खूबसूरत दिख रही हैं। मृणाल का ये खूबसूरत अंदाज उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनके साड़ी लुक की तारीफ कर रहा है। बता दें मृणाल की फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










Picture courtesy Mrunal Thakur Instagram.



