Mallika Sherawat और Vijay Raaz की डेटिंग की चर्चा तेज, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की रिंग
Mallika Sherawat and Vijay Raaz’s cozy outing has sparked fresh dating buzz online!
बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज को लेकर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजय राज (Vijay Raaz) की डेटिंग की चर्चा काफी तेज हो गई है। दोनों ने हाल ही में साथ में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद से दोनों के लव अफेयर को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इस मुलाकात की तस्वीरों में मल्लिका शेरावत ने अपने हाथ की रिंग को भी जमकर फ्लॉन्ट किया था।

फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाने वाले Vijay Raaz और मल्लिका के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी काफी चर्चित है। हाल ही में दोनों एक्टर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे। इस दौरान की कुछ तस्वीरों को मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इन तस्वीरों में मल्लिका और विजय राज के बीच की बॉन्डिंग काफी चर्चा लूट रही है।
मल्लिका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वो विजय के बेहद करीब बैठ फोटो क्लिक करवाती दिखीं। इन तस्वीरों में मल्लिका ने अपने हाथ की रिंग को भी जमकर फ्लॉन्ट किया। तस्वीरें दोनों की गहरी दोस्ती की ओर इशारा करती दिखीं। मल्लिका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, हंसी, सिनेमा और ढेर सारा मजा। उन शामों में से एक जिनमें आपके साथ वो हैं जो सच में मायने रखते हैं। मेरे को-एक्टर विजय राज, उनका तजुर्बा हटके है। ये वो नहीं जो वो करते हैं बल्कि ये वो है जो वो हैं। इसके साथ ही मल्लिका ने अपने निर्देशक Raaj Shaandiliya के लिए भी लिखा। हालांकि फैन्स विजय राज के साथ मल्लिका को देख बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं। मल्लिका के पोस्ट पर फैन्स दोनों को लेकर प्यारभरे कमेंट कर रहे हैं।



