Alia Bhatt की बहन Shaheen ने की BF संग सगाई, तस्वीरें शेयर कर दी गुड न्यूज
Alia Bhatt's sister Shaheen got engaged to her boyfriend, shared pictures
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपने BF ईशान मेहरा (Ishaan Mehra) के साथ सगाई कर ली है। शाहीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज सबके साथ साझा की है। शाहीन और ईशान पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है।
शाहीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब से कुछ देर पहले अपनी और ईशान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स के बधाई भरे संदेश देखने को मिल रहे हैं। वहीं आलिया ने अपनी बहन के इस स्पेशल मूमेंट पर उन्हें कई सारे कमेंट कर खुशी जाहिर की है।
शेयर की गई फोटोज में शाहीन और ईशान एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे हैं। वहीं रिंग को फ्लॉन्ट करने के दौरान शाहीन के चेहरे की खुशी देखते बन रही है। बता दें शाहीन अपनी डिप्रेशन जर्नी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने खुले तौर पर अपने एक्सपीरिएंस सबके साथ साझा किए थे। जिन्हें जानने के बाद आलिया बहेद इमोशनल नजर आई थीं।



