Asha Bhosle Album: 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, देखें आशा भोसले के जीवन की कुछ खास तस्वीरें
Asha Bhosle has sung over 12,000 songs in her career. She also holds a Guinness Book of World Records.
भारतीय सिनेमा में अपनी मधुर आवाज के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार देर रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले के निधन के बाद सिने जगत के साथ-साथ देशभर में शोक देखने को मिल रहा है।
आशा भोसले ने अपने बेहतरीन करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में अपनी आवाज दी। प्रतिभा की धनि आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना मराठी फिल्म के लिए गाया था। आशा भोसले फिल्म इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं जिनकी आवाज के दीवाने राजनेता, खिलाड़ी और सेलेब्स हैं। उनके गाने पिया तू अब तो आजा को आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। देखें आशा भोसले की कुछ खास तस्वीरें।















Picture Courtesy Asha Bhosle Instagram.



