Jab Talak: कॉकटेल के पहले गाने में Shahid, Kriti और Rashmika की तिकड़ी ने मचाया धमाल, Video
Cocktail 2 first song Jab Talak is out now
बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्मों में से एक कॉकटेल 2 (Cocktail 2) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग जब तलक (Jab Talak) रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म का पहला गाना है, जिसमें फिल्म की लीड स्टार कास्ट यानि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक साथ नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है।

बात गाने की करें तो इसे यूनिवर्सल म्यूजिक के यूट्यब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये करीब डेढ़ मिनट का गाना है, जिसमें शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी जमकर धमाल मचाती दिखाई दे रही है। ये एक डांसिंग ट्रैक है जिसमें तीनों ने समंदर किनारे खूब मस्ती की। इस गाने में रश्मिका और कृति का लुक एक-दूसरे से एकदम हटकर है। वहीं शाहिद गाने में काफी कूल लुक में दिखे हैं और हमेशा की तरह बेहतीन डांस स्टेप्स करते नजर आए।
कृति सेनन को गाने में देखने के बाद पिछली कॉकटेल की दीपिका पादुकोण की छवि जहन में उतरती है। गाने में कृति को काफी बोल्ड लुक में दिखाया गया है। वहीं रश्मिका का लुक सीधा और सिंपल रखा गया है। गाना Arijit Singh, Akasa की आवाज में है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें ये फिल्म Maddock Films & Luv Films Production के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का निर्देशन Homi Adajania ने किया है। वहीं फिल्म के निर्माता Dinesh Vijan, Luv Ranjan और Ankur Garg हैं। ये फिल्म साल 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटले में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी लीड रोल में थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।



