GALLERY

Celina Jaitly ने एक अरसे बाद शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, मॉडलिंग के दिनों को किया याद

Celina Jaitly shared glamorous pictures after a long time

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) एक अरसे बाद ग्लैमरस अवतार में नजर आई हैं। वो पिछले कुछ समय से अपने भाई लैफ्टिनेंट विक्रांत जेटली की रिहाई को लेकर चर्चा में रही हैं। वहीं अब सेलिना अपने ग्लैमरस लुक की वजह से खबरों में आ गई हैं। सेलिना ने ब्लैक कलर की शीर ड्रेस पहन खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस इनडोर फोटोशूट में सेलिना एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सेलिना ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने लिखा, काफी लंबे समय के बाद एक इवेंट के लिए मैंने अपना मेकअप किया और अपने बाल बनाए। सालों पहले एक समय था जब मैं 15 साल की काफी युवा मॉडल थी। मैं फैशन शो के बैक स्टेज पर पूरी तरह से अकेले खड़ी थी। कोई ना मदद कर रहा था, ना कोई सलाह दे रहा था। बल्कि लोग मुझे छोटा महसूस कराने की कोशिश कर रहे थे। जैसे मैं यहां से नहीं हूं। बता दें सेलिना जेटली की ये तस्वीरें हाल ही में हुए एक फिल्मी इवेंट के दौरान की हैं।

Picture courtesy Celina Jaitly Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button