News

Bird Flu: बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, खुले में फेंकी गईं मरी मुर्गियां

Bird Flu: Bird flu alert in Bilaspur, Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्ड फ्लू (Bird Flu) का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन की ओर से बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां कई जगहों पर मरी हुई मुर्गियों को खुले में फेंक दिया गया है, जिससे बर्ड फ्लू के संक्रमण के फैलने का खतरा और भी मंडराने लगा है।

बिलासपुर के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5 हजार के ज्यादा मुर्गियों की संदिग्ध मौत होने की खबर ने हैरान कर दिया है। वहां भारी संख्या में मुर्गियों के मरने के बाद हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद से इलाके में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच इलाके में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

खमतराई इलाके में ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास बोरियों में भरी मरी मुर्गियों के मिलने से प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। मरी हुई मुर्गियां देखने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने मरे हुए पक्षियों को दफनाने का दावा किया था, इसके बावजूद मरी मुर्गियां खुले में फेंकी हुई हैं। इसकी वजह से इलाके में बदबू फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।

बता दें सरकार की तरफ से कोनी के कुक्कुट पालन परिसर में पोल्ट्री फार्म खोला गया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसान मुर्गी पालन करते हैं। सरकार की तरफ से उन्हें चूजे उपलब्ध कराए गए हैं। यहां करीब 6 हजार से अधिक नस्लों के मुर्गे मुर्गियों का प्रजनन और पालन किया जाता है। वहीं भारी संख्या में हुई मुर्गे मुर्गियों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से हुई लापरवाही की वजह से इलाके में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button